
उपयोग: कृषक बन्धु ट्रेडल पम्प कम लागत मैन्युअल रूप से संचालित सिंचाई पम्प है जिसका उपयोग ट्रेडमिल एक्षन द्वारा पानी को जमीन के नीचे से उठाने के लिए किया जाता है। इस पम्प के संचालन के लिए किसी ईंधन की आवष्यकता नहीं होती है। यह पम्प अन्य मैन्युअल रूप से संचालित पम्प की तुलना में निष्चित रूप से लाभकारी है क्योकि इस पम्प के संचालन में ऑपरेटर के पूरे शरीर के वजन की भागीदारी एवं ट्रेडमिल सिद्धांत पर कार्य करता है। स्टैब्लिषिंग स्टैंड असेंबली, पेडल असेंबली, सिलिंडर असेंबली एवं इक्वलाइजर असेंबली इस पम्प के प्रमुख घटक हैं। इस पम्प का कुल परिचालन अवधि लगभग 1000 घंटे तक होता है। जबकि पम्प की क्षमता पम्प के सक्षन हेड, ऑपरेटर के उम्र, रचना और स्त्री-पुरूष वर्ग पर निर्भर करता है। पम्प कि दक्षता लगभग 87 प्रतिशत तक होता है। पम्प को कम से कम रखरखाव की आवष्यकता होती है और कोई भी उपयोगकर्ता थोड़े से तकनीकी ज्ञान के साथ आसानी से पम्प की मरम्मत और रखरखाव कर सकते हैं। यह पम्प जमीन से औसतम 5 मीटर नीचे तक उपलब्ध जल को खींचने के लिए उपयुक्त होता है। यह पंप 5000-6000 लीटर प्रति घंटे तक पानी निकाल सकता है। ग्रामीण भारत के तराई क्षेत्र के किसान इस पम्प का उपयोग उपलब्ध सतही जल और भूजल स्रोतों से विभिन्न छोटे पैमाने पर मौसमी फसलों जैसे कि सब्जियों और नकदी फसलों में पूरक सिंचाई प्रदान करने के लिए करते हैं।
अनुमानित कीमतः रु. 0.04- 0.07 लाख