
उपयोग: इस पम्प का उपयोग ज्यादा दबाव द्वारा जल के वितरण में किया जाता है। सक्शन वॉल्व, वितरण वॉल्व, सक्शन पाइप और एकल-पिस्टन के साथ वितरण पाइप इसके मुख्य घटक हैं। यह एकल और बहु अवस्था प्रकार के होते हैं। यह पम्प एक निश्चित मात्रा में जल को निम्नतम क्षेत्र से उच्चतम क्षेत्र तक पहुंचाने में उपयुक्त होता है। इस पम्प का उपयोग सिंचाई में, कारखानों में, घरो में पीने के पानी के वितरण में उपयोगी होता है। यह विद्युत एवं डीजल चालित दोनों प्रकार में उपलब्ध होते हैं। इस पम्प की दक्षता पम्प के गहराई पर निर्भर करता है। यह जमीन से नीचे लगभग 45 मीटर से भी ज्यादा गहराई से पानी खींच सकता है।
शक्ति स्रोतः 1 एच.पी. एवं उससे ज्यादा में उपलब्ध
अनुमानित कीमतः रु. 0.10- 1.0 लाख
संचालन खर्चः रु. रु. 120-140 प्रति घंटा