प्रोपेलर पम्प

उपयोग: अक्षीय प्रवाह पम्प, जिसे प्रोपेलर पम्प भी कहा जाता है, सेन्ट्रीफ्यूगल पम्प होते हैं जो इम्पेलर के माध्यम से जल को अक्षीय रूप स्थानांतरित करते हैं। यह एक विद्युत चालित पम्प है। इस पम्प की विशेषता है कि कम ऊँचाई में ज्यादा पानी का प्रवाह करता है। प्रोपेलर पम्प में उच्चतम विषिश्ट गति होती है, लेकिन विषिश्ट गति 160 आर.पी.एम. से ज्यादा के लिए इसे सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। इन पम्पों को क्षैतिज या ऊर्ध्वाधर आवरणों में बनाया गया है और मुख्य रूप से कीचड़, ओसिंग पिट्स, सीवेज पम्पिंग इत्यादि के लिए उपयोग किया जाता है, जिसमें 100 फीट (30 मीटर) के नीचे बड़ी क्षमता और हेड की आवष्यकता होती है। प्रोपेलर पम्पों को आमतौर पर औद्योगिक सेटिंग्स में संचालन पम्पों के रूप में उपयोग किया जाता है जो सीवेज पाचन या वाश्पीकरणकर्ताओं के साथ मिलकर काम करता है। प्रवाह पाइप, हेड असेंबली और इम्पेलर इस पम्प के प्रमुख घटक है।
अनुमानित कीमतः रु. 0.10- 0.25 लाख