पोस्ट होल डिगर

उपयोगः इस यंत्र से कम समय में अधिक गड्ढे बनाए जा सकते हैं। पौध रोपण में ये गड्ढे मददगार होते हैं। इस यंत्र से 3-4 फुट गहरे गड्ढे आसानी से बनाये जाते हैं। इन गड्ढों का उपयोग बागवानी में बड़े-बड़े पौधों को रोपने के लिए किया जाता है। इस उपकरण को चलाने के लिए 35 एच.पी. से अधिक के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है जिसको पी.टी.ओ. शॉफ्ट से घुमाया जाता है। आम तौर पर इससे एक घंटे में 20-30 गड्ढे बनाये जा सकते हैं।
कार्य क्षमताः 36 इंच गहराई के 25-30 गड्ढे प्रति घंटा
शक्ति स्रोतः 35 – 60 एच. पी. ट्रैक्टर
अनुमानित कीमतः रु. 1.0- 1.5 लाख
संचालन खर्चः रु. 40-50 प्रति गड्ढे