
उपयोगः पॉवर थ्रेशर गेहूँ, धान एवं दलहनी फसलों की दौनी के लिए आज के समय में एक प्रचलित मशीन है। इससे समय और लागत दोनों
की बचत होती है। यह 35 एच.पी. से अधिक पावर के ट्रैक्टर से संचालित किया जा सकता है। एक हेक्टेयर खेत की फसल की थ्रेशिंग के लिए करीब 4 घंटे लग जाते हैं।
कार्य क्षमताः 1.5 -2.0 टन गेहूँ प्रति घंटा
शक्ति स्रोतः 35 एच. पी. एवं अधिक का ट्रैक्टर
अनुमानित कीमतः रु. 3.0- 3.5 लाख
संचालन खर्चः रु. 1000-1200 प्रति घंटा