मोटर संचालित मक्का शेलर

उपयोग: इस मशीन का इस्तेमाल कॉब्स से मक्के के बीज को अलग करने के लिए किया जाता है। कॉब्स से बीज को अलग करने से पहले, पर्ण को हाथ से निकाला जाता है। मोटर संचालित मक्का शेलर में 80-100 से. मी. लंबाई के एवं 30-36 से. मी. व्यास का सिलेंडर का प्रयोग होता है, जिसकी परिधि पर खूँटियाँ लगी होती हैं, जिसकी मदद से मक्के के दाने कॉब्स से अलग हो जाते हैं। सिलेंडर की गति 500-600 आर. पी. एम. के बीच होती है।
कार्य क्षमताः 450-500 किलोग्राम प्रति घंटा
शक्ति स्रोतः 2-5 एच. पी. मोटर
अनुमानित कीमतः रु. 0.10-0.15 लाख
संचालन खर्चः रु. 55 – 60 प्रति घंटा