पैर चालित धान थ्रेशर

उपयोगः इसमें थ्रेशिंग सिलेंडर, पावर ट्रांसमिशन सिस्टम, स्टील का फ्रेम और पेडल शामिल हैं। थ्रेशिंग सिलेंडर पर तार के लूप लगे होते हैं जो दो डिस्क के साथ जुड़े होते हैं। क्रेन्क शाफ्ट सिलेंडर से जुड़ा होता है जो ट्रांसमिशन सिस्टम के संपर्क में होता है। ट्रांसमिशन सिस्टम में जालीदार गीयर होता है जो कि पेडल से जुड़ा होता है। पेडल हमेशा उठी हुई स्थिति में होता है। पैडल दबाने पर सिलेंडर घूमने लगता है। सिलेंडर को निरंतर घुमाने के लिए पेडल को लगातार ऊपर नीचे चलाया जाता है। धान के बंडल को हाथों में पकड़ कर बालियों को घूमते सिलेंडर के संपर्क में लाया जाता है। वायर-लूप बालियों से टकराते हैं और अनाज बाकी फसल से अलग हो जाता है।
कार्य क्षमताः 35-50 किलोग्राम प्रति घंटा
शक्ति स्रोतः 1 व्यक्ति
अनुमानित कीमतः रु. 0.05-0.10 लाख
संचालन खर्चः रु. 35-40 प्रति घंटा