
उपयोग: सेन्ट्रीफ्यूगल पम्प जल को ऊपर उठाने के लिए सबसे लोकप्रिय और आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला पम्प है। केसिंग एवं इम्पेलर इस पम्प के दो प्रमुख घटक हैं जो ऊर्जा के रूपांतरण में प्रमुख योगदान करते हैं। इस पम्प का उपयोग विषेष रूप से कृषि, औद्योगिक और घरों में पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहँुचाने के लिए किया जाता है। यह पम्प जमीन से अधिकतम 7 मीटर नीचे तक उपलब्ध जल को खींचने के लिए उपयुक्त होता है। यह विद्युत एवं डीजल चालित दोनों प्रकार में उपलब्ध होते हैं।
शक्ति स्रोतः 0.5-10 एच. पी. तक
अनुमानित कीमतः रु. 0.02-0.50 लाख
संचालन खर्चः रु. 120-140 प्रति घंटा